ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
7 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें

रमनगला में गांव के ट्रांसफार्मर से चल रहा ट्यूबवेल कई घरों की बिजली प्रभावित; ग्रामीणों में रोष

रमनगला में गांव के ट्रांसफार्मर से चल रहा ट्यूबवेल कई घरों की बिजली प्रभावित; ग्रामीणों में रोष
रमनगला में गांव के ट्रांसफार्मर से चल रहा ट्यूबवेल कई घरों की बिजली प्रभावित; ग्रामीणों में रोष — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

उझानी। जनपद बदायूं की कोतवाली उझानी क्षेत्र में ग्राम ननाखेड़ा के पास स्थित रमनगला गांव में बिजली व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की घरेलू विद्युत आपूर्ति के लिए लगे ट्रांसफार्मर से गंगाशाह पुत्र गुलजारी का ट्यूबवेल संचालित किया जा रहा है ग्रामीणों के अनुसार ट्यूबवेल के लिए अलग निजी ट्रांसफार्मर की व्यवस्था होनी चाहिए। उनका आरोप है कि गांव के घरेलू ट्रांसफार्मर से ट्यूबवेल चलने के कारण उस पर अतिरिक्त लोड पड़ रहा है, जिससे कई घरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है।ग्रामीणों का कहना है कि बिजली बाधित होने से गर्मी के मौसम में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंखे-कूलर सहित घरेलू विद्युत उपकरण प्रभावित होने के साथ बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से मामले की जांच कराने, ट्यूबवेल की विद्युत व्यवस्था की जांच करने तथा घरेलू उपभोक्ताओं के लिए अलग और सुचारु बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे संबंधित अधिकारियों को लिखित शिकायत देंगे।

Rahul
Rahul
District Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें