बांदा (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में सड़कों की बदहाली और प्रशासनिक अनदेखी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा।
बांदा शहर के अलीगंज मोहल्ले में जर्जर सड़क और भारी जलभराव से परेशान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध का एक अनोखा तरीका अपनाया।
कार्यकर्ताओं ने सड़क के बीचों-बीच बने गहरे गड्ढों और कीचड़ में धान की रोपाई कर अपना रोष दर्ज कराया।