ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
7 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें

सड़क बनी 'खेत': बांदा में बदहाली और जलभराव के खिलाफ कांग्रेसियों ने कीचड़ में रोपे धान, प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

सड़क बनी 'खेत': बांदा में बदहाली और जलभराव के खिलाफ कांग्रेसियों ने
कीचड़ में रोपे धान, प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी
सड़क बनी 'खेत': बांदा में बदहाली और जलभराव के खिलाफ कांग्रेसियों ने कीचड़ में रोपे धान, प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

बांदा (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में सड़कों की बदहाली और प्रशासनिक अनदेखी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। बांदा शहर के अलीगंज मोहल्ले में जर्जर सड़क और भारी जलभराव से परेशान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध का एक अनोखा तरीका अपनाया। कार्यकर्ताओं ने सड़क के बीचों-बीच बने गहरे गड्ढों और कीचड़ में धान की रोपाई कर अपना रोष दर्ज कराया। स्थानीय लोगों के अनुसार, अलीगंज मोहल्ले की मुख्य सड़क लंबे समय से गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। बारिश और निकासी की सही व्यवस्था न होने के कारण यहाँ लगातार जलभराव और कीचड़ की स्थिति बनी रहती है, जिससे आए दिन राहगीर और वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। स्थानीय निवासियों द्वारा कई बार नगर पालिका और जिला प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रशासनिक उदासीनता से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता महिला जिलाध्यक्ष की अगुवाई में मौके पर पहुंचे और सड़क पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने बांदा प्रशासन और नगर पालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और व्यंग्यात्मक रूप से कीचड़ भरे गड्ढों में धान के पौधे रोपकर यह संदेश दिया कि यह सड़क अब चलने लायक नहीं, बल्कि खेती करने लायक रह गई है।

कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत और जल निकासी का समाधान नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Abhishek Kushwaha
Abhishek Kushwaha
Jila reporter · City News 24
Pailani Dera, Banda 210126
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें