एटा के थाना जसरथपुर क्षेत्र के महाराजपुर गांव में शुक्रवार-शनिवार की रात करीब 12 बजे सात नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में घुसकर जमकर लूटपाट की।
बदमाशों ने घर में सो रही महिला और उसके बच्चों को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया।
शोर मचाने पर बच्चों की कनपटी पर तमंचा रखकर उन्हें धमकाया गया।