ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
7 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
अपराध2 मिनट पढ़ें

छत के रास्ते घर में घुसे सात बदमाश, महिला से मारपीट कर लाखों की लूट

छत के रास्ते घर में घुसे सात बदमाश, महिला से मारपीट कर लाखों की लूट
छत के रास्ते घर में घुसे सात बदमाश, महिला से मारपीट कर लाखों की लूट — अपराध | City News 24

जसरथपुर। एटा के थाना जसरथपुर क्षेत्र के महाराजपुर गांव में शुक्रवार-शनिवार की रात करीब 12 बजे सात नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में घुसकर जमकर लूटपाट की। बदमाशों ने घर में सो रही महिला और उसके बच्चों को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की गई। शोर मचाने पर बच्चों की कनपटी पर तमंचा रखकर उन्हें धमकाया गया। पीड़िता शिवानी पत्नी सोनू दुबे के मुताबिक, उनके पति दिल्ली में नौकरी करते हैं। शुक्रवार रात वह अपने बच्चों के साथ घर में सो रही थीं। घर के जीने पर गेट नहीं होने का फायदा उठाकर बदमाश छत के रास्ते नीचे उतर आए। सभी सात बदमाशों ने चेहरे पर नकाब लगा रखा था। पीड़िता ने बताया कि तीन बदमाशों ने उसे पकड़ रखा था, जबकि दो बदमाश कमरे में रखे सामान को खंगाल रहे थे। एक बदमाश जीने और दूसरा मुख्य गेट पर निगरानी कर रहा था। विरोध और शोर मचाने पर बदमाशों ने महिला के साथ मारपीट की तथा बच्चों की कनपटी पर तमंचा रखकर धमकाया। पीड़िता का आरोप है कि बदमाशों ने करीब एक साल की मासूम बच्ची की गर्दन पकड़कर उसे दीवार से पटक दिया। घटना में महिला घायल हो गई। बदमाश घर से करीब सात लाख रुपये कीमत के सोने के जेवर और 20 हजार रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। सुबह घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही एसएसपी डॉ. इलमारन, अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडे, अलीगंज क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह और थाना जसरथपुर के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू कर दी। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। आधी रात घर में घुसकर महिला और बच्चों को तमंचे के बल पर बंधक बनाने तथा लूटपाट की वारदात से महाराजपुर गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में बदमाशों को लेकर भय बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Kuldeep Kumar
Kuldeep Kumar
रिपोर्टर · City News 24
kailtha, Aliganj, Etah, 207247
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें