ब्रेकिंग न्यूज़

जनपद के समस्त थानों पर "थाना समाधान दिवस" का आयोजन कर फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निवारण का प्रयास*

मुकेश कुमार यादव · City News 24

जिलाधिकारी शैलेष कुमार व पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन में थाना कोइरौना पर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया।

इसी क्रम में समस्त थानों पर पुलिस टीम द्वारा सम्बंधित थानों पर प्रशासनिक टीम के साथ समाधान दिवस का आयोजन कर जनता की समस्याओं को सुना गया व उनका निस्तारण राजस्व कर्मियों के साथ उपस्थिति रह कर किया गया।

जनपद के समस्त थानों पर प्राप्त कुल- 128 (राजस्व विभाग से सम्बंधित -113 व पुलिस-15) प्रार्थना पत्रों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस विभाग से सम्बन्धित सभी 15 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

पूरी खबर पढ़ें →