ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
7 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें

जनपद के समस्त थानों पर "थाना समाधान दिवस" का आयोजन कर फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निवारण का प्रयास*

जनपद के समस्त थानों पर "थाना समाधान दिवस" का आयोजन कर फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निवारण का प्रयास*
जनपद के समस्त थानों पर "थाना समाधान दिवस" का आयोजन कर फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निवारण का प्रयास* — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

भदोही 22 अगस्त 2026:–शासन की मंशा के अनुरूप फरियादियों को त्वरित न्याय की व्यवस्था हेतु प्रत्येक शनिवार आयोजित होने वाले "थाना समाधान दिवस" के क्रम में जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी शैलेष कुमार व पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन में थाना कोइरौना पर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। इसी क्रम में समस्त थानों पर पुलिस टीम द्वारा सम्बंधित थानों पर प्रशासनिक टीम के साथ समाधान दिवस का आयोजन कर जनता की समस्याओं को सुना गया व उनका निस्तारण राजस्व कर्मियों के साथ उपस्थिति रह कर किया गया। जन सुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों को गम्भीरता से सुनते हुए पुलिस विभाग से संबंधित समस्त प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा राजस्व विभाग से संबंधित समस्त प्रार्थना पत्रों का ,गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया। जनता के शिकायतों को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से प्रकरण का निस्तारण करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गये, जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके। जनपद के समस्त थानों पर प्राप्त कुल- 128 (राजस्व विभाग से सम्बंधित -113 व पुलिस-15) प्रार्थना पत्रों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस विभाग से सम्बन्धित सभी 15 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। 01 प्रकरण में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम का गठन किया गया है तथा शेष प्रकरण में त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु व्यापक निर्देश दिए गए।

मुकेश कुमार यादव
मुकेश कुमार यादव
रिपोर्टर · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें