बरेली जनपद के नवाबगंज ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सैदपुर से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने ग्रामीण व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सैदपुर गांव, जो कि खामपुर उर्फ गंगापुर ग्राम पंचायत के अंतर्गत आता है, वहां ग्रामीणों को आज भी अंतिम संस्कार के लिए उचित स्थान की सुविधा उपलब्ध नहीं है।
मामला उस समय सामने आया जब गांव निवासी नेमचंद मौर्य की बेटी का निधन हो गया।