ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
7 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़2 मिनट पढ़ें

बहुत बड़ी शर्मनाक घटना तिरपाल तानकर करना पड़ा परिवार बालों को ऐसा काम प्रशासन बैठा आंखें बंद किए ।

बहुत बड़ी शर्मनाक घटना तिरपाल तानकर करना पड़ा परिवार बालों को ऐसा काम प्रशासन बैठा आंखें बंद किए ।
बहुत बड़ी शर्मनाक घटना तिरपाल तानकर करना पड़ा परिवार बालों को ऐसा काम प्रशासन बैठा आंखें बंद किए । — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

बरेली जनपद के नवाबगंज ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सैदपुर से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने ग्रामीण व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सैदपुर गांव, जो कि खामपुर उर्फ गंगापुर ग्राम पंचायत के अंतर्गत आता है, वहां ग्रामीणों को आज भी अंतिम संस्कार के लिए उचित स्थान की सुविधा उपलब्ध नहीं है। मामला उस समय सामने आया जब गांव निवासी नेमचंद मौर्य की बेटी का निधन हो गया। परिजनों और ग्रामीणों को भारी बारिश के बीच खुले स्थान पर अंतिम संस्कार करने के लिए मजबूर होना पड़ा। लगातार हो रही बारिश के बीच किसी तरह छाता और त्रिपाल का सहारा लेकर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान मौजूद ग्रामीणों की आंखों में प्रशासनिक उपेक्षा को लेकर आक्रोश साफ दिखाई दिया। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में खुले स्थान पर अंतिम संस्कार करना बेहद कठिन और पीड़ादायक स्थिति होती है। ऐसी परिस्थितियों में परिवार को पहले ही दुख का सामना करना पड़ता है और ऊपर से मौसम की मार उनकी परेशानी को और बढ़ा देती है। इस समस्या को ग्राम डंडिया बीरम नगला के वर्तमान प्रधान पति एवं वार्ड नंबर 6 से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी बाबूराम जी और ग्राम सैदपुर के ग्रामीणों ने प्रमुखता से उठाया है। ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि ग्राम सैदपुर में जल्द से जल्द एक व्यवस्थित अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया जाए, जिससे भविष्य में किसी भी परिवार को ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं ग्राम प्रधान मुन्नी देवी पत्नी खगेंद्र कुमार और ग्रामीणों ने भी इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि गांव में अंत्येष्टि स्थल का होना बेहद जरूरी है। ग्रामीणों का कहना है कि विकास कार्यों में अंतिम संस्कार स्थल जैसी मूलभूत सुविधा को भी प्राथमिकता दी जानी चाहिए। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि अगर समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले समय में अन्य ग्रामीणों को भी इसी तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। अब देखना होगा कि ग्रामीणों की इस मांग पर शासन और प्रशासन कितनी जल्द पहल करता है और क्या ग्राम सैदपुर में जल्द ही एक स्थायी अंत्येष्टि स्थल का निर्माण शुरू हो पाता है या नहीं।

Sarvesh
Sarvesh
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें