राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के कैला गांव में रविवार को तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे दुकान पर बैठे युवक को टक्कर मार दी।
हादसे में युवक के साथ बाइक सवार कांस्टेबल भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों घायलों को सीएचसी अलीगंज ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।