ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
7 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
दुर्घटना2 मिनट पढ़ें

एटा में तेज रफ्तार बाइक ने युवक को मारी टक्कर, कांस्टेबल समेत दो घायल

एटा में तेज रफ्तार बाइक ने युवक को मारी टक्कर, कांस्टेबल समेत दो घायल
एटा में तेज रफ्तार बाइक ने युवक को मारी टक्कर, कांस्टेबल समेत दो घायल — दुर्घटना | City News 24

एटा। राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के कैला गांव में रविवार को तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे दुकान पर बैठे युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक के साथ बाइक सवार कांस्टेबल भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सीएचसी अलीगंज ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायलों की पहचान अमित कुमार पुत्र रामसेवक निवासी कैला और कांस्टेबल मोहित यादव पुत्र महेंद्र निवासी फकेता, थाना बिछवा, जनपद मैनपुरी के रूप में हुई है। बताया गया है कि कांस्टेबल मोहित यादव वर्तमान में बदायूं जनपद के बिल्सी में सीओ के यहां तैनात हैं। दुकान पर बैठे युवक को मारी टक्कर अमित के पिता रामसेवक के अनुसार, उनका बेटा सड़क किनारे दुकान पर बैठा था। इसी दौरान अलीगंज की ओर से बाइक लेकर आ रहे कांस्टेबल मोहित यादव ने अमित को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में कांस्टेबल मोहित यादव भी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंचाया हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कांस्टेबल मोहित यादव को सीएचसी अलीगंज में भर्ती कराया। वहीं अमित को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर कांस्टेबल के जीजा दुर्विजय निवासी टपुआ, थाना अलीगंज भी अस्पताल पहुंचे। सीएचसी अलीगंज के चिकित्सक डॉ. अखलाक खान ने बताया कि दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। हालत गंभीर होने के कारण दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई राजा का रामपुर प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि डायल 112 पुलिस टीम ने दोनों घायलों को सीएचसी अलीगंज में भर्ती कराया है। अभी किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विषय
Kuldeep Kumar
Kuldeep Kumar
रिपोर्टर · City News 24
kailtha, Aliganj, Etah, 207247
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें