जिले में अवैध रूप से संचालित वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत जिला परिवहन कार्यालय देवास के उड़नदस्ते ने कन्नौद क्षेत्र में विशेष कार्रवाई की।
अभियान के दौरान विभिन्न शिक्षण संस्थानों की बसों सहित अन्य यात्री वाहनों की जांच की गई।
जांच के दौरान एक निजी स्कूल की टाटा मैजिक बिना परमिट एवं आवश्यक दस्तावेजों के संचालित पाई गई।