ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
7 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
अपराध1 मिनट पढ़ें

कन्नौद में आरटीओ की बड़ी कार्रवाई, बिना परमिट संचालित टाटा मैजिक जब्त

कन्नौद में आरटीओ की बड़ी कार्रवाई, बिना परमिट संचालित टाटा मैजिक जब्त
कन्नौद में आरटीओ की बड़ी कार्रवाई, बिना परमिट संचालित टाटा मैजिक जब्त — अपराध | City News 24

कन्नौद/देवास। जिले में अवैध रूप से संचालित वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत जिला परिवहन कार्यालय देवास के उड़नदस्ते ने कन्नौद क्षेत्र में विशेष कार्रवाई की। अभियान के दौरान विभिन्न शिक्षण संस्थानों की बसों सहित अन्य यात्री वाहनों की जांच की गई।

जांच के दौरान एक निजी स्कूल की टाटा मैजिक बिना परमिट एवं आवश्यक दस्तावेजों के संचालित पाई गई। परिवहन विभाग की टीम ने वाहन को मौके पर ही जब्त कर अभिरक्षा में लिया। दस्तावेजों में अनियमितता पाए जाने पर 15 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला गया, जबकि बकाया मोटरयान कर के रूप में 56 हजार 500 रुपये जमा कराए गए। इस तरह कार्रवाई के दौरान कुल 71 हजार 500 रुपये का राजस्व वसूला गया।

देवास जनसंपर्क कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, चेकिंग अभियान के दौरान शैक्षणिक संस्थानों में संचालित वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था का भी विशेष रूप से निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी सुरक्षा गाइडलाइन एवं निर्धारित मापदंडों के अनुरूप वाहनों में आवश्यक व्यवस्थाओं की उपलब्धता की जांच की।

परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से अवैध एवं नियम विरुद्ध संचालित यात्री तथा स्कूल वाहनों के संचालकों में हड़कंप की स्थिति रही। विभाग ने नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए आगे भी चेकिंग अभियान जारी रखने के संकेत दिए हैं।

Ravi kumre
Ravi kumre
रिपोर्टर · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें