वार्ड नंबर 8 अयोध्याबस्ती की ओर से निकाली गई ऐतिहासिक नीलकंठेश्वर कावड़ यात्रा आस्था, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम बन गई।
बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा के पावन तट पर पहुंचकर विधि-विधान से पवित्र जल भरा और भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ कावड़ यात्रा लेकर खातेगांव पहुंचे।
यात्रा के दौरान हर-हर महादेव, बोल बम और जय नीलकंठेश्वर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।