ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
8 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
भारत1 मिनट पढ़ें

मां नर्मदा के पावन तट से जल भरकर पहुंचे श्रद्धालु, भगवान नीलकंठेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक

मां नर्मदा के पावन तट से जल भरकर पहुंचे श्रद्धालु, भगवान नीलकंठेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक
मां नर्मदा के पावन तट से जल भरकर पहुंचे श्रद्धालु, भगवान नीलकंठेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक — भारत | City News 24

खातेगांव। वार्ड नंबर 8 अयोध्याबस्ती की ओर से निकाली गई ऐतिहासिक नीलकंठेश्वर कावड़ यात्रा आस्था, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम बन गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा के पावन तट पर पहुंचकर विधि-विधान से पवित्र जल भरा और भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ कावड़ यात्रा लेकर खातेगांव पहुंचे।

कावड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। यात्रा के दौरान हर-हर महादेव, बोल बम और जय नीलकंठेश्वर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु भगवा ध्वज और कावड़ लेकर पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ यात्रा में शामिल हुए।

कावड़ यात्रा मां नर्मदा के पावन तट से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए खातेगांव स्थित भगवान नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा का पवित्र जल भगवान नीलकंठेश्वर महादेव को अर्पित कर विधि-विधान से जलाभिषेक किया तथा क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

यात्रा में वार्ड नंबर 8 अयोध्याबस्ती के युवाओं, बुजुर्गों एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं के स्वागत और सहयोग के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की गईं। आयोजन ने सामाजिक एकता, भाईचारे और धार्मिक आस्था का सुंदर संदेश दिया।

वार्ड नंबर 8 अयोध्याबस्ती की इस भव्य कावड़ यात्रा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जब समाज एकजुट होकर आस्था और सेवा के कार्यों में आगे बढ़ता है, तो आयोजन ऐतिहासिक बन जाते हैं। भगवान नीलकंठेश्वर महादेव के चरणों में जल अर्पित करते हुए श्रद्धालुओं ने सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।

Ravi kumre
Ravi kumre
रिपोर्टर · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें