प्रशासन द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को युद्ध स्तर पर जल निकासी एवं साफ सफाई कराने के दिए निर्देश
रायबरेली में 23 अगस्त 2026 को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सहदेव मिश्र ने बताया कि अत्यधिक वर्षा के कारण शिवगढ़ ड्रेन के आसपास जलभराव की स्थिति उत्पन्न हुई थी।
प्रशासन द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को युद्धस्तर पर जल निकासी एवं सफाई कार्य कराने के निर्देश दिए गए, जिसके परिणामस्वरूप वर्तमान में स्थिति सामान्य है।