ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
8 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
प्राकृतिक1 मिनट पढ़ें

शिवगढ़ष ड्रेन क्षेत्र में जलभराव की स्थिति सामान्य

प्रशासन द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को युद्ध स्तर पर जल निकासी एवं साफ सफाई कराने के दिए निर्देश

शिवगढ़ष ड्रेन क्षेत्र में जलभराव की स्थिति सामान्य
प्रशासन द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को युद्ध स्तर पर जल निकासी एवं साफ सफाई कराने के दिए निर्देश — प्राकृतिक | City News 24

रायबरेली‌ में 23 अगस्त 2026 को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सहदेव मिश्र ने बताया कि अत्यधिक वर्षा के कारण शिवगढ़ ड्रेन के आसपास जलभराव की स्थिति उत्पन्न हुई थी। प्रशासन द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को युद्धस्तर पर जल निकासी एवं सफाई कार्य कराने के निर्देश दिए गए, जिसके परिणामस्वरूप वर्तमान में स्थिति सामान्य है। उन्होंने बताया कि अधिशासी अभियंता, शारदा सहायक खण्ड-28, हैदरगढ़, बाराबंकी के दिनांक 23 अगस्त 2026 के पत्र के अनुसार ड्रेन के किमी. 9.800 से 35.500 तक शैवाल एवं जलकुंभी की सफाई कराई जा चुकी है। विभिन्न स्थलों पर सफाई कार्य निरंतर जारी है। अत्यधिक वर्षा के कारण तालाबों से बहकर आई जलकुंभी की भी तत्काल सफाई कराई जा रही है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सहित तहसील के संबंधित अधिकारियों द्वारा लगातार स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया गया तथा ग्रामवासियों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई। ग्रामवासियों ने बताया कि वर्तमान में क्षेत्र में खान-पान, आवागमन अथवा सड़क संबंधी किसी प्रकार की समस्या नहीं है। प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Abhay Kumar Dwivedi
Abhay Kumar Dwivedi
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें