शाहगंज तहसील में तैनात लेखपाल अशोक कुमार यादव को इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट करना भारी पड़ गया।
फेसबुक पर उन्होंने रविवार को “चाय खतरे में है मित्तर, चीनी पहुंच गई सत्तर” लिखकर पोस्ट किया।
पोस्ट इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामला तहसील प्रशासन के संज्ञान में आया।