अपराध1 मिनट पढ़ें
जौनपुर में 'चाय खतरे में है मित्तर, चीनी पहुंच गई सत्तर' लिखना पड़ा भारी, लेखपाल निलंबित

*जौनपुर*। शाहगंज तहसील में तैनात लेखपाल अशोक कुमार यादव को इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट करना भारी पड़ गया। फेसबुक पर उन्होंने रविवार को “चाय खतरे में है मित्तर, चीनी पहुंच गई सत्तर” लिखकर पोस्ट किया। पोस्ट इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामला तहसील प्रशासन के संज्ञान में आया। अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लेते हुए लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की।
तहसीलदार की रिपोर्ट के आधार पर लेखपाल अशोक कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। कार्रवाई के बाद तहसील प्रशासन में भी खलबली मच गई। अधिकारियों का कहना है कि सरकारी सेवा में रहते हुए कर्मचारियों और अधिकारियों को इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट करते समय आचरण नियमों का ध्यान रखना चाहिए। किसी भी ऐसी पोस्ट से बचना चाहिए, जिससे विभाग की छवि प्रभावित हो या विवाद की स्थिति उत्पन्न हो।
संबंधित ख़बरें

बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
अपराध·1

श्रावस्ती: खलिहान की जमीन पर कब्जे का आरोप, सड़क पर छप्पर रखने से आवागमन बाधित
Bheem Mauryaअपराध·2

रायबरेली के टेकारी स्टेट कोर्ट में सेंधमारी, कुलदेवी मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियां और आभूषण चोरी
अपराध·0







