नगर के दरगाह मैदान पर मंगलवार को आयोजित इब्राहिम शाह कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ कांग्रेस पार्टी के युवा नसीम अब्बास ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
इस अवसर पर उन्होंने खेलों को युवाओं के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।