ब्रेकिंग
Border 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज़ — सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत की बड़ी फिल्म IND vs ZIM: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहला T20 आज हरारे में NEET पेपर लीक: संसद में आज भी हंगामे के आसार, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग सेंसेक्स 715 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,000 के नीचे बंद — FII बिकवाली जारी असम में बाढ़ का कहर — एक दिन में 21 मौतें, मृतकों की संख्या 31 पहुँची Border 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज़ — सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत की बड़ी फिल्म IND vs ZIM: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहला T20 आज हरारे में NEET पेपर लीक: संसद में आज भी हंगामे के आसार, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग सेंसेक्स 715 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,000 के नीचे बंद — FII बिकवाली जारी असम में बाढ़ का कहर — एक दिन में 21 मौतें, मृतकों की संख्या 31 पहुँची
4 अगस्त 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
भारतदुनियाराजनीतिकारोबारटेक्नोलॉजीखेलमनोरंजनलाइफस्टाइलसेहतशिक्षाऑटोअपराध
लाइव टीवीलाइव टीवीभारतभारतदुनियादुनियाराजनीतिराजनीतिकारोबारकारोबारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलमनोरंजनमनोरंजनलाइफस्टाइललाइफस्टाइलसेहतसेहतशिक्षाशिक्षाऑटोऑटोअपराधअपराध
भारत1 मिनट पढ़ें

एटा के जलेसर में कबड्डी प्रतियोगिता में यूसुफ मलिक की टीम का दबदबा, चांद मोहम्मद की टीम को हराया

एटा के जलेसर में कबड्डी प्रतियोगिता में यूसुफ मलिक की टीम का दबदबा, चांद मोहम्मद की टीम को हराया
एटा के जलेसर में कबड्डी प्रतियोगिता में यूसुफ मलिक की टीम का दबदबा, चांद मोहम्मद की टीम को हराया — भारत | City News 24

एटा जलेसर। नगर के दरगाह मैदान पर मंगलवार को आयोजित इब्राहिम शाह कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का मुख्य मुकाबला यूसुफ मलिक और चांद मोहम्मद की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें यूसुफ मलिक की टीम ने शुरू से अंत तक दबदबा बनाए रखते हुए 36 अंक हासिल किए और 18 अंकों पर सिमटी चांद मोहम्मद की टीम को हराकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ कांग्रेस पार्टी के युवा नसीम अब्बास ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर उन्होंने खेलों को युवाओं के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजकों ने नसीम अब्बास का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा उन्हें भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का चित्र भेंटकर सम्मानित किया। मुकाबले के समापन पर विजेता टीम को भी पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों और दर्शकों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिता का आनंद लिया। आयोजन के दौरान अशरफ, मुजाहिद, आबिद, वसीम, तनवीर, हसीन, वासिद सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Kuldeep Kumar
Kuldeep Kumar
District रिपोर्टर · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें