बदलते मौसम के बीच विल्सड पट्टी गांव में वायरल बुखार के बढ़ते मामलों ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है।
लगातार लोगों के बीमार पड़ने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग ने गांव में विशेष स्वास्थ्य कैंप लगाया।
नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट की टीम ने कैंप में करीब 110 मरीजों की जांच कर उपचार किया।