ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क,
26 अगस्त 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलमनोरंजनप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराध
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलमनोरंजनमनोरंजनप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराध
ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें

अलीगंज बुखार के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा

अलीगंज बुखार के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा
अलीगंज बुखार के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

एटा। बदलते मौसम के बीच विल्सड पट्टी गांव में वायरल बुखार के बढ़ते मामलों ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। लगातार लोगों के बीमार पड़ने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग ने गांव में विशेष स्वास्थ्य कैंप लगाया। नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट की टीम ने कैंप में करीब 110 मरीजों की जांच कर उपचार किया। इनमें बड़ी संख्या में मरीज वायरल बुखार के लक्षण वाले मिले। कैंप में मरीजों की जांच के साथ उन्हें निशुल्क दवाएं वितरित की गईं और चिकित्सकीय सलाह दी गई। वायरल बुखार के अलावा खांसी, सर्दी-जुकाम और त्वचा संबंधी रोगों से परेशान ग्रामीणों ने भी उपचार कराया। अचानक बड़ी संख्या में मरीज पहुंचने पर स्वास्थ्य टीम ने गंभीरता से जांच कर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। चिकित्सकों ने ग्रामीणों को सलाह दी कि मौसम में बदलाव के दौरान बुखार, सर्दी-जुकाम या अन्य लक्षण दिखाई देने पर खुद से दवा न लें और तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लें। टीम ने साफ-सफाई रखने, स्वच्छ पानी का इस्तेमाल करने तथा आसपास जलभराव न होने देने के लिए भी जागरूक किया। गांव में पहुंची इलाज की सुविधा मोबाइल मेडिकल यूनिट के गांव पहुंचने से ग्रामीणों को इलाज के लिए दूर स्वास्थ्य केंद्रों पर जाने की जरूरत नहीं पड़ी। कैंप में डॉ. जयपाल चौधरी, फार्मासिस्ट ललित कुमार, लैब टेक्नीशियन रोहित कुमार, स्टाफ नर्स अनिल कुमार और पायलट धर्मवीर ने मरीजों की जांच और उपचार किया। स्वास्थ्य विभाग की नजर, ग्रामीणों को राहत वायरल बुखार के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए विशेष कैंप को ग्रामीणों के लिए राहत के तौर पर देखा जा रहा है। टीम ने लोगों को बीमारी के लक्षणों पर नजर रखने और हालत बिगड़ने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की सलाह दी। समय पर जांच, उपचार और निशुल्क दवा मिलने से ग्रामीणों को काफी राहत मिली।

Kuldeep Kumar
Kuldeep Kumar
रिपोर्टर · City News 24
kailtha, Aliganj, Etah, 207247
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें