वर्तमान चेतावनी बिंदु से ऊपर बह रहा नदी का जल
रायबरेली गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है।
जिलाधिकारी सरनीत कौर ने बताया कि गंगा नदी का जलस्तर वर्तमान में चेतावनी बिंदु से ऊपर बह रहा है, हालांकि अभी बाढ़ की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई है।