गंगा नदी के लगातार बढ़ते चरित्र को देखकर प्रशासन पूरी तरह हुआ सतर्क
वर्तमान चेतावनी बिंदु से ऊपर बह रहा नदी का जल

रायबरेली गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी सरनीत कौर ने बताया कि गंगा नदी का जलस्तर वर्तमान में चेतावनी बिंदु से ऊपर बह रहा है, हालांकि अभी बाढ़ की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और प्रशासन हर स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है।जिलाधिकारी के अनुसार, संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और कटान की आशंका वाले स्थानों का उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) द्वारा निरीक्षण किया गया है। जहां भी जलभराव की समस्या आई थी, उसका त्वरित समाधान कर दिया गया है। इसके अलावा, क्षतिग्रस्त सड़कों की तुरंत अस्थायी मरम्मत कराई गई है ताकि आवागमन बाधित न हो। जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया है कि जिला प्रशासन किसी भी संभावित आपात स्थिति या समस्या से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

बदायूँ पुलिस द्वारा पुलिस लाइन ग्राउण्ड में दंगा नियंत्रण बलवा ड्रिल का अभ्यास किया गया।

*नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री सूरज कुमार राय द्वारा जनपद का कार्यभार ग्रहण किया गया।*








