थाना दातागंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत रोहरी में गांव की गलियों और रास्तों की खराब स्थिति को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।
ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले करीब पांच वर्षों से गांव की कई गलियां और रास्ते बदहाल पड़े हैं।
बारिश के दिनों में इन रास्तों पर कीचड़ और जलभराव होने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।