मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कन्नौद मंडी परिसर में आयोजित शिविर के दौरान उद्योगपतियों और स्व-सहायता समूहों की लखपति दीदियों के साथ उद्योग संवाद आयोजित किया गया।
खातेगांव विधायक आशीष शर्मा और कलेक्टर ऋतुराज सिंह की मौजूदगी में हुए संवाद में क्षेत्र में उद्योगों के विस्तार, नए निवेश, रोजगार के अवसर और उद्योग संचालन में आ रही व्यावहारिक दिक्कतों पर चर्चा हुई।
उद्यमियों ने उद्योग संचालन से जुड़ी प्रशासनिक प्रक्रियाओं, बुनियादी सुविधाओं और अन्य स्थानीय समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा।