ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क,
29 अगस्त 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलमनोरंजनप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराध
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलमनोरंजनमनोरंजनप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराध
भारत2 मिनट पढ़ें

कन्नौद में उद्योगपतियों और लखपति दीदियों से सीधा संवाद, समस्याओं के समयबद्ध समाधान का भरोसा

कन्नौद में उद्योगपतियों और लखपति दीदियों से सीधा संवाद, समस्याओं के समयबद्ध समाधान का भरोसा
कन्नौद में उद्योगपतियों और लखपति दीदियों से सीधा संवाद, समस्याओं के समयबद्ध समाधान का भरोसा — भारत | City News 24

देवास/कन्नौद, 29 अगस्त। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कन्नौद मंडी परिसर में आयोजित शिविर के दौरान उद्योगपतियों और स्व-सहायता समूहों की लखपति दीदियों के साथ उद्योग संवाद आयोजित किया गया। खातेगांव विधायक आशीष शर्मा और कलेक्टर ऋतुराज सिंह की मौजूदगी में हुए संवाद में क्षेत्र में उद्योगों के विस्तार, नए निवेश, रोजगार के अवसर और उद्योग संचालन में आ रही व्यावहारिक दिक्कतों पर चर्चा हुई।

उद्यमियों ने उद्योग संचालन से जुड़ी प्रशासनिक प्रक्रियाओं, बुनियादी सुविधाओं और अन्य स्थानीय समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा। कलेक्टर ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को इनके समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उद्योगपति उद्योग स्थापना या संचालन से जुड़ी समस्याएं सीधे प्रशासन के सामने रख सकते हैं और उनका निर्धारित समय सीमा में समाधान किया जाएगा।

विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि देश और प्रदेश की प्रगति में उद्यमियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सरकार का उद्देश्य नए उद्योगों की स्थापना को बढ़ावा देना और स्थानीय स्तर पर अनुकूल वातावरण तैयार करना है। उन्होंने कहा कि उद्योगों के विस्तार से क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। नई उद्योग इकाइयों की स्थापना के लिए बैंकों के माध्यम से अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया जा रहा है।

स्कूल ड्रेस निर्माण से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहीं महिलाएं

संवाद के दौरान कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं से भी सीधे चर्चा की। उन्होंने महिलाओं को स्कूल ड्रेस निर्माण जैसी गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होकर लखपति दीदी बनने के साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

महिला उद्यमियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए समूहों के माध्यम से किए जा रहे कार्यों और सामने आ रही चुनौतियों की जानकारी दी। कलेक्टर ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं द्वारा किया जा रहा कार्य महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को उद्योग संबंधी गतिविधियों के विस्तार और नए स्टार्टअप शुरू करने के लिए ऋण उपलब्ध कराने की दिशा में सहयोग किया जाएगा।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद, अपर कलेक्टर शोभाराम सोलंकी, अपर कलेक्टर संजीव जैन सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी, क्षेत्र के उद्यमी और स्व-सहायता समूहों की महिलाएं मौजूद रहीं।

Ravi kumre
Ravi kumre
रिपोर्टर · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें