धार्मिक आस्था और आपसी भाईचारे का खूबसूरत संदेश देते हुए आज नागदा शहर में भव्य शाही सवारी निकाली गई।
सवारी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे मार्ग पर धार्मिक उत्साह एवं उल्लास का माहौल नजर आया।
शाही सवारी टंकी चौराहा, चंबल सागर कॉलोनी, नगर पालिका चौराहा, गुर्जर मोहल्ला, बस स्टैंड, जवाहर मार्ग, स्टेशन चौराहा और एमजी रोड होते हुए पुनः काल भैरव मंदिर पहुंची।