सोमवार को गांव में अचानक पानी भरने से महिला एवं बच्चों सहित करीब 100 लोग जल भराव की स्थिति में फंस गए थे।
प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए सभी प्रभावित लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर जतुवा टप्पा गांव स्थित शेल्टर होम में पहुंचाया, जहां उनके ठहरने, भोजन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।
एसडीएम सदर गौतम सिंह पूरी तहसील प्रशासन की टीम के साथ शेल्टर होम पहुंचे और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत एवं पुनर्वास व्यवस्थाओं का जायजा लिया।