थाना मलावन क्षेत्र में करीब पांच दिन पूर्व बंद पड़े आरओ प्लांट से मोटर, पंखे और चिलर समेत कीमती सामान चोरी किए जाने की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण कर दिया है।
मलावन पुलिस ने मामले में प्रकाश में आए तीन आरोपियों के साथ दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी का सामान, चोरी के माल की बिक्री से प्राप्त 7,200 रुपये और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।