तहसील क्षेत्र के ग्राम नयापुरा (बजगांव) स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामवासी भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा के स्वरूप में सजकर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।