शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा क्षेत्र में महापुरुषों की प्रतिमाएं रातोंरात स्थापित करने का सिलसिला जारी है।
ताजा मामला ग्राम पंचायत खुरई के भितरगुआं और कालीपहाड़ी के बीच किचार खांद मंदिर के पास का है।
यहां शुक्रवार रात अज्ञात लोगों ने वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी की अश्वारोही प्रतिमा लगा दी।