अलीगंज और जैथरा के सर्राफा व्यापारी शनिवार को तहसील अलीगंज में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एकजुट होकर पहुंचे।
व्यापारियों ने कहा कि जैथरा और अलीगंज क्षेत्र के सर्राफा कारोबारी कानून और नियमों के अनुसार अपना व्यवसाय करते हैं।
करीब 9,200 रुपये कीमत की चांदी की पायल चोरी के मामले में एक व्यापारी को आरोपी बनाकर जेल भेजे जाने से व्यापारियों में असुरक्षा का माहौल है।