कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद ने नेमावर में नर्मदा घाट पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने घाट पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।