ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क,
6 सितंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलमनोरंजनप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराध
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलमनोरंजनमनोरंजनप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराध
भारत2 मिनट पढ़ें

कलेक्टर श्री सिंह एवं एसपी श्री गेहलोद ने किया नेमावर में नर्मदा घाट का औचक निरीक्षण: सुरक्षा व्यवस्थाओं में लापरवाही पर हुए सख्त

कलेक्टर श्री सिंह एवं एसपी श्री गेहलोद ने किया नेमावर में नर्मदा घाट का औचक निरीक्षण: सुरक्षा व्यवस्थाओं में लापरवाही पर हुए सख्त
कलेक्टर श्री सिंह एवं एसपी श्री गेहलोद ने किया नेमावर में नर्मदा घाट का औचक निरीक्षण: सुरक्षा व्यवस्थाओं में लापरवाही पर हुए सख्त — भारत | City News 24

कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद ने नेमावर में नर्मदा घाट पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाट पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री सिंह ने निरीक्षण के दौरान होमगार्ड के कर्मचारियों से आपातकालीन स्थितियों और व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि किसी अप्रिय घटना या दुर्घटना के समय टीम का रेस्पॉन्स टाइम कितना रहता है। कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि घाट पर सुरक्षा व्यवस्था इस प्रकार चाक-चौबंद होनी चाहिए कि किसी भी आपात स्थिति में रिस्पॉन्स टाइम अधिकतम एक मिनट का हो, ताकि समय रहते जान-माल की रक्षा की जा सके। उन्होंने लाइव जैकेट की क्वालिटी भी जांची।

कलेक्टर श्री सिंह ने होमगार्ड अधिकारी को निर्देशित किया कि नर्मदा घाट पर सुरक्षा के सभी पर्याप्त और आवश्यक इंतजाम किए जाएं। कलेक्टर श्री सिंह ने ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवानों को सख्त निर्देश दिए कि ड्यूटी के दौरान अनिवार्य रूप से घाट पर उपस्थित रहें और उपलब्ध कराए गए सुरक्षा संसाधनों का पूरी क्षमता व सही तरीके से उपयोग करें। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ, तो संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह ने कहा कि जिले में इस संबंध में पूर्व में ही प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए जा चुके हैं। सभी नाव संचालकों के पास पर्याप्त संख्या में लाइफ जैकेट होना अनिवार्य है। बिना लाइफ जैकेट के कोई भी नाव घाट पर नहीं चलनी चाहिए। यदि कोई नाविक बिना लाइफ जैकेट के नाव चलाते हुए पाया जाता है, तो उस पर तुरंत एफआईआर दर्ज कराई जाए।

निरीक्षण के दौरान नाबालिग लड़कों द्वारा नाव चलाए जाने की गंभीर लापरवाही सामने आने पर कलेक्टर श्री सिंह ने नाराजगी व्यक्त कर संबंधित थाना प्रभारी को कार्रवाई कर एफआईआर दर्ज करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा नियमों से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Ravi kumre
Ravi kumre
रिपोर्टर · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें