ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंचता दिखाई दे रहा है।
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों को लेकर दोनों देशों के बीच सैन्य टकराव की स्थिति बन गई है।
ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी IRGC की नौसेना ने दावा किया है कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे तीन तेल टैंकरों को निशाना बनाया।