ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
9 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें

ईरान-अमेरिका तनाव फिर बढ़ा, होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन जहाजों को निशाना बनाने का दावा ...

ईरान-अमेरिका तनाव फिर बढ़ा, होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन जहाजों को निशाना बनाने का दावा ...
ईरान-अमेरिका तनाव फिर बढ़ा, होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन जहाजों को निशाना बनाने का दावा ... — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

तेहरान/वॉशिंगटन। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंचता दिखाई दे रहा है। होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों को लेकर दोनों देशों के बीच सैन्य टकराव की स्थिति बन गई है।

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी IRGC की नौसेना ने दावा किया है कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे तीन तेल टैंकरों को निशाना बनाया। ईरानी सेना के मुताबिक, ये जहाज ऐसे समुद्री मार्ग से गुजर रहे थे, जिसे ईरान ने अधिकृत नहीं किया था।

यह कार्रवाई अमेरिका की ओर से तीन ईरानी तेल टैंकरों पर किए गए हमले के बाद की गई बताई जा रही है। अमेरिकी सेना के अनुसार, ईरान ने पहले अमेरिकी नौसेना के दो युद्धपोतों को बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाया था। अमेरिका का कहना है कि उसके युद्धपोत हमले से बच गए और किसी अमेरिकी सैन्यकर्मी के हताहत होने की खबर नहीं है। इसके बाद अमेरिकी सेना ने तीन ईरानी तेल टैंकरों को निशाना बनाया।

ईरान की ओर से यह भी दावा किया गया है कि उसकी मिसाइलों ने एक अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर और एक डेस्ट्रॉयर को निशाना बनाया। हालांकि, अमेरिका ने कहा है कि उसके जहाज हमले से बच गए और ईरान के इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल परिवहन मार्गों में से एक है। यहां तनाव बढ़ने से अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार और वैश्विक तेल आपूर्ति पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है।

फिलहाल दोनों देशों के बीच बयानबाजी और सैन्य गतिविधियां जारी हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में यह तनाव और कितना बढ़ता है, इस पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है।

Sanjay pandey
Sanjay pandey
Authors · City News 24
उत्तर प्रदेश बहराइच 271801
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें