थाना क्षेत्र के गांव बाबली में रविवार को निर्माणाधीन मकान में खेलते समय छह वर्षीय मासूम गंभीर हादसे का शिकार हो गया।
संतुलन बिगड़ने से नीचे गिरा बच्चा पिलर के लिए खड़ी की गई नुकीली सरिया पर जा गिरा।
करीब डेढ़ फुट लंबी सरिया उसके मुंह के आर-पार हो गई।