ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क,
6 सितंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलमनोरंजनप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराध
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलमनोरंजनमनोरंजनप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराध
दुर्घटना1 मिनट पढ़ें

खेलते-खेलते मुंह के आर-पार हुई सरिया! डेढ़ फुट की रॉड लेकर अस्पताल पहुंचा मासूम

खेलते-खेलते मुंह के आर-पार हुई सरिया! डेढ़ फुट की रॉड लेकर अस्पताल पहुंचा मासूम
खेलते-खेलते मुंह के आर-पार हुई सरिया! डेढ़ फुट की रॉड लेकर अस्पताल पहुंचा मासूम — दुर्घटना | City News 24

सकीट। थाना क्षेत्र के गांव बाबली में रविवार को निर्माणाधीन मकान में खेलते समय छह वर्षीय मासूम गंभीर हादसे का शिकार हो गया। संतुलन बिगड़ने से नीचे गिरा बच्चा पिलर के लिए खड़ी की गई नुकीली सरिया पर जा गिरा। करीब डेढ़ फुट लंबी सरिया उसके मुंह के आर-पार हो गई। ग्रामीणों ने सरिया काटकर बच्चे को बाहर निकाला और गंभीर हालत में एटा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां से रेफर किए जाने के बाद डॉ. हिमांशु उपाध्याय के अस्पताल में उसका जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया। गांव बाबली निवासी विनीत का छह वर्षीय पुत्र प्रबल अन्य बच्चों के साथ निर्माणाधीन मकान में खेल रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह नीचे गिर पड़ा। पिलर के लिए खड़ी नुकीली सरिया उसके मुंह में घुसकर आर-पार निकल गई। बच्चे की चीख सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने सरिया को काटकर उसे बाहर निकाला और तत्काल एटा मेडिकल कॉलेज ले गए। मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे उच्च स्वास्थ्य केंद्र के लिए रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन उसे डॉ. हिमांशु उपाध्याय के अस्पताल लेकर पहुंचे। मुंह के आर-पार फंसी लोहे की रॉड को निकालना चिकित्सकों के लिए बड़ी चुनौती थी। डॉ. हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि सरिया के आर-पार होने के कारण ऑपरेशन बेहद जटिल था। मेडिकल टीम ने पूरी सावधानी के साथ संयुक्त प्रयास कर सफलतापूर्वक रॉड निकाल दी। ऑपरेशन सफल होने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।

Kuldeep Kumar
Kuldeep Kumar
रिपोर्टर · City News 24
kailtha, Aliganj, Etah, 207247
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें