जयपुर दक्षिण में पुलिस उपायुक्त राजर्षि राज IPS के निर्देशन में मुहाना थाना पुलिस ने वाहन चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल RJ14LJ8844 बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 3 सितंबर 2026 को परिवादी रितेश गुर्जर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी काले रंग की स्प्लेंडर बाइक को 1 सितंबर को सुबह 11:45 बजे रिक्को कांटा पुलिया के नीचे खड़ा किया था।