रायबरेली शहर कोतवाली पुलिस ने चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
सीओ सिटी आशीष निगम ने बताया कि आईटीआई ग्राउंड, गोरा बाजार से अशरफ उर्फ बग्गड़, दीपक और इकराम को चोरी के सामान के साथ पकड़ा।
आरोपियों के कब्जे से लॉकेट, कमरबंद, अंगूठियां, टॉप्स, बिछिया, पायल, नाक की कील और 6 हजार रुपये नकद बरामद हुए।