हरदोई में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लेने के लिए जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बिलग्राम तहसील के तिलमई खेड़ा और मालवा अखबरपुर गांवों का स्थलीय निरीक्षण किया।
डीएम ने तिलमई खेड़ा बाढ़ शरणालय का निरीक्षण कर भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया।
उन्होंने चिकित्सा टीम की बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।