शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र-116 के पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने गुरुवार, 10 सितंबर को गंगा किनारे स्थित बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर जमीनी हालात का जायजा लिया।
उन्होंने ग्राम ननाखेड़ा, पचौरी नगला, ललसी नगला, गनियाई और पांडे नगला पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की तथा बाढ़ और जलभराव से उत्पन्न समस्याओं की जानकारी ली।
ग्रामीणों ने पूर्व विधायक को बताया कि लगातार जलभराव के कारण जनजीवन प्रभावित है और खेतों में पानी भरने से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं।