किताबें नहीं बांटने पर जांच के आदेश, खाद उठाव में लापरवाही पर जवाब-तलब; खेत में पहुंचकर कलेक्टर ने देखी सोयाबीन फसल देवास, 11 सितंबर।
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने शुक्रवार को टोंकखुर्द विकासखंड के विभिन्न गांवों का औचक दौरा किया।
स्कूल, छात्रावास, आश्रम, सहकारी संस्था और राशन दुकान के निरीक्षण के दौरान मिली अनियमितताओं पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।