रायबरेली में आगामी धनतेरस एवं दीपावली के त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए रायबरेली पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।
पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक पवन गौतम, सीओ सिटी आशीष निगम एवं शहर कोतवाल शिव शंकर सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया।
इस दौरान तेज रफ्तार बाइक चलाने वाले युवकों को रोककर पूछताछ की गई और संदिग्धों की तलाशी ली गई।