प्रशासन1 मिनट पढ़ें
आगामी धनतेरस एवं दीपावली के त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न करने के लिए रायबरेली पुलिस अलर्ट मोड पर

रायबरेली में आगामी धनतेरस एवं दीपावली के त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए रायबरेली पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक पवन गौतम, सीओ सिटी आशीष निगम एवं शहर कोतवाल शिव शंकर सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान तेज रफ्तार बाइक चलाने वाले युवकों को रोककर पूछताछ की गई और संदिग्धों की तलाशी ली गई। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए त्योहारों में शांति बनाए रखने का संदेश दिया।
संबंधित ख़बरें

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक
प्रशासन·3

हरदोई: जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में 81 शिकायतें सुनीं, वेतन रोकने के निर्देश दिए
प्रशासन·0

भोपाल । दिव्यांग व्यक्ति को जनसुनवाई में मिली ट्रायसाइकिल, अधिकारियों ने मौके पर किया सहयोग
प्रशासन·1






