गंगा में आई बाढ़ के चलते प्रभावित ग्रामीणों की मदद के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने राहत कार्य तेज कर दिए हैं।
इस दौरान ग्राम बल्लू बेटा, बस्ती एवं आसपास के बाढ़ प्रभावित गांवों से पहुंचे ग्रामीणों को बिस्कुट सहित राशन सामग्री उपलब्ध कराई गई।
जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं तथा बाढ़ के कारण उत्पन्न परेशानियों की जानकारी ली।