शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव जैतपुर में रविवार शाम अज्ञात कारणों से बाढ़ पीड़ितों की झोपड़ियों में आग लग गई।
आग की चपेट में आने से चार परिवारों की झोपड़ियां, घरेलू सामान, अनाज और नकदी जलकर राख हो गई।
आग उस समय लगी, जब बाढ़ पीड़ित परिवार राशन सामग्री लेने शमशाबाद मंडी समिति गए थे गांव निवासी शिवसहाय की दो झोपड़ियों में आग लगने से घरेलू सामान और नकदी जल गई।