ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क,
15 सितंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलमनोरंजनप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराध
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलमनोरंजनमनोरंजनप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराध
दुर्घटना1 मिनट पढ़ें

बाढ़ पीड़ितों की चार झोपड़ियों में लगी आग, नकदी समेत घरेलू सामान जलकर खाक

बाढ़ पीड़ितों की चार झोपड़ियों में लगी आग, नकदी समेत घरेलू सामान जलकर खाक
बाढ़ पीड़ितों की चार झोपड़ियों में लगी आग, नकदी समेत घरेलू सामान जलकर खाक — दुर्घटना | City News 24

शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव जैतपुर में रविवार शाम अज्ञात कारणों से बाढ़ पीड़ितों की झोपड़ियों में आग लग गई। आग की चपेट में आने से चार परिवारों की झोपड़ियां, घरेलू सामान, अनाज और नकदी जलकर राख हो गई। आग उस समय लगी, जब बाढ़ पीड़ित परिवार राशन सामग्री लेने शमशाबाद मंडी समिति गए थे गांव निवासी शिवसहाय की दो झोपड़ियों में आग लगने से घरेलू सामान और नकदी जल गई। शिवसहाय ने करीब 50 हजार रुपये जलने की बात कही, जबकि मौके पर पहुंचे लेखपाल अमित दीक्षित ने बताया कि जांच में करीब सात हजार रुपये जलने की जानकारी मिली है। वहीं हिसाबी लाल की दो झोपड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं। इनमें रखा घरेलू सामान और चक्की का इंजन जलकर राख हो गया।कमलेश की झोपड़ी में आग लगने से चार बोरी सरसों, तीन बोरी गेहूं और घरेलू सामान जल गया। विधवा सुमित्रा पत्नी स्वर्गीय रामसहाय की झोपड़ी भी आग की चपेट में आ गई। झोपड़ी में रखे 15 हजार रुपये, एक जोड़ी कुंडल और घरेलू सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के अनुसार झोपड़ियों में भूसा, लकड़ी और ईंधन रखा था, जिससे आग तेजी से फैल गई। शाम करीब आठ बजे राशन लेकर ग्रामीण वापस लौटे तो झोपड़ियां धधकती मिलीं। ग्राम प्रधान पर्वत सिंह ने घटना की सूचना लेखपाल को दी। लेखपाल अमित दीक्षित मौके पर पहुंचे और नुकसान की जानकारी जुटाई। उन्होंने बताया कि झोपड़ियों में लकड़ी और ईंधन रखा होने के कारण आग तेजी से फैली थी।

Jubair Khan
Jubair Khan
District Reporter · City News 24
District reporter Farrukhabad Uttar Pradesh
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें